उरई। एट थाना क्षेत्र में एन टी पी सी के प्लांट के सामने मंगलवार की शाम को हुए सड़क हादसे में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की कोटरा शाखा के मैनेजर महेश सिंह सेंगर की मौत हो गई ।
जालौन थाने के लौना गाँव निवासी महेश सिंह इंडिका कार से जा रहे थे । हादसा तब हुआ जब उनकी कार में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोंच सी ओ रुक्मिणी वर्मा और एट थानाध्यक्ष चंद्र शेखर दुबे मौके पर पहुँचे ।






Leave a comment