उरई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ .चरण सिंह की जयंती मनाई गई ।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौ. चरण सिंह भारत के पांचवे प्रधानमंत्री थे। यह पद उन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। उन्होंने कहा कि चौ.  चरण सिंह अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। वह किसान हित में सदैव कार्य करते रहते थे। चौ. चरण सिंह ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आवाहन किया कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे तरक्की देगा। वे सदैव सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। हम सभी को उनके आदर्शो पर चलते हुए उनके जीवन मूल्यों  को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष हाजी सोहराब खान, पूर्व अध्यक्ष विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, राजीव शर्मा, बीरेन्द्र सिंह यादव, चुन्ना हुसैन, भानू वर्मा, तारिक, सीताराम याज्ञिक आदि सपाजन मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts