
उरई। राजकीय वाहन चालक महासंघ का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में स्थित महासंघ के कार्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें सांसद भानुप्रताप वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी जिलाधिकारी आरके सिंह व लोक निर्माण विभाग खंड-1 के अधिशाषी अभियंता बनवारी लाल उपस्थित रहे।
अधिवेशन में सरकारी वाहनों को एक किनारे करके अधिकारियों द्वारा प्राइवेट टैक्सी अनुबंधित करने का मुददा उठाया गया। राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे सरकार को फिजूलखर्ची झेलनी पड़ रही है और अधिकारियों की गोपनीयता भंग होने का खतरा भी रहता है। अपर जिलाधिकारी ने उनकी बात से सहमति प्रकट की और कहा कि वे इस पर रोक के लिए प्रयास करेगें।
नये पदाधिकारियों में गंगा प्रसाद अहिरवार संरक्षक, सीताराम शर्मा विशेष सलाहकार, नसीम खान अध्यक्ष, भोला सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, मो. यामीन और आयोध्या प्रसाद पाल उपाध्यक्ष, महाराज सिंह पाल महामंत्री, श्यामबाबू पांचाल उपमंत्री, रमेश चंद्र संगठन मंत्री, अवधेश कुमार और कैलाश चंद्र प्रसार मंत्री, संजय कुमार संयुक्त मंत्री, अर्जुन सिंह पाल कोषाध्यक्ष और बृजमोहन निरंजन को आडीटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि बबलू कुमार, नरेंद्र राजपूत, नरेश पटेल, रामकिशोर सविता, अशफाक अहमद, मुकेश कुमार, सुरेश चंद्र, नुरूल हसन, अब्दुल हफीज और शशिकांत को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम में गवर्नमेंट में पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिवराम तिवारी, गंगा प्रसाद अहिरवार, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार बब्बा, महासंघ के प्रांतीय आडीटर, इकबाल हुसैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम शर्मा और शंकरलाल भी उपस्थित रहे। महामंत्री महाराज सिंह पाल ने इस अवसर पर वाहन चालकों की समस्याओं के संबंध में सांसद और प्रभारी जिलाधिकारी को मांग पत्र प्रस्तुत किये। जिसमें मुख्य रूप से सिचाई विभाग के जीप चालक कल्लू और समाज कल्याण के मो. यामीन के उत्पीड़न के मामलों का विशेष रूप से जिक्र था। कार्यक्रम के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद पारासर ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने की विधिवत घोषणा की। आभार प्रर्दशन महाराज सिंह पाल द्वारा किया गया।







Leave a comment