
उरई। मोहल्ला इंदिरा नगर में एक महिला की हत्या को लेकर नामजद कराये गये पिता-पुत्र को निर्दोष बताते हुए सपा नेता जयदेव यादव ने कई लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक से भेंट की।
सपा नेता के साथ उक्त घटना में नामित किये गये सुरेंद्र की पत्नी नीलम भी थी। नीलम ने रो-रोकर एसपी को बताया कि 21 दिसम्बर की रात धूराम केवट व उसके लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई थी क्योंकि उन लोगों ने उसके दरवाजे पर बनी रपट तोड़ दी थी। नीलम ने बताया कि झगड़ा ज्यादा बढ़ने पर उसके पुत्र अभिषेक ने 100 नंबर डायल कर दिया जिस पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया। इसी रंजिश की वजह से धूराम केवट ने अपनी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति और पुत्र को झूठा हत्यारोपित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में बेगुनाह को प्रतिशोध के लिए फंसाना बेहद अन्यायपूर्ण है। इसलिए पुलिस अधीक्षक उसे न्यायोचित संरक्षण प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिये हैं।







Leave a comment