
उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या पर चर्चा हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमे जे0एस0वाई0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार कल्याण, प्रसव इकाईयों की सक्रियता, जे0एस0वाई भौतिक प्रगति, एच0एम0आई0एस0, आर0बी0एस0के0, पंजीकृत महिलाओं की प्रथम तिमाही स्थिति, 180 आई0एफ0ए0 टैबलेट प्राप्त गर्भवती महिलाओं 360 कैल्शियम प्राप्त गर्भवती महिलाओं, द्वितीय तृैमास में एल्बेन्डाजाॅल टैबलेट प्राप्त गर्भवती महिलाओं, 07 से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं घरेलू प्रसव सम्बन्धी संस्थागत प्रसव सम्बन्धी सूचना महिला पुरूष नसबन्दी सम्पूर्ण टीकाकरण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पी0एस0सी0/सी0एच0सी0 की स्थिति कार्यक्रमों में संतोषजनक नहीं है वह अगली बैठक तक व्यक्तिगत ध्यान देकर सुधार करें अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जायेगी। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की टैबलेट तथा द्वितीय त्रैमास में एल्बेन्डाजाॅल टैबलेट खिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही उनको टीकाकरण भी समय से करें। जिससे उन्हें प्रसव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हीमोग्लोविन, एनिमिया तथा ए0एन0सी0 जांच कर रक्ताल्पता (7 ग्राम से कम) वाली महिलाओं को उपचारित करें। आशा प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से किया जाये। अन्टाइड फण्ड का सदुपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जे0एस0वाई0 भुगतान तथा आशाओं के भुगतान किसी भी प्राथमिक/समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शतप्रतिशत हो। इसको सुनिश्चित किया जाये। पंजीकृत महिलाओं की प्रथम तिमाही स्थिति समीक्षा में नदीगांव की प्रगति बहुत असंतोषजनक पाई गई तथा डकोर पिण्डारी की स्थिति भी कमजोर पाई गई जिसे सुधारने के निर्देश दिये। प्राईवेट चिकित्सालय प्रसव की सूचना समय से दें। अन्यथा इनके खिलाफ नोटिस जारी करें। सभी पी0एच0सी0, सी0एच0सी0 में बच्चों के जन्म के समय वजन लेने वाली डिजिटल मशीन अगली बैठक तक उपलब्ध करा दी जाये। जनपद में 22 आशा के चयन किये जाना है उनका शीघ्रता से निष्पक्षता से चयन किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया, डा0 सुग्रीव बाबू, डा0 सत्यप्रकाश, डा0 आशाराम सहित अन्य चिकित्सक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 एवं सम्बन्धित विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।







Leave a comment