
उरई। कुठौंद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना को दबोचने में सफलता प्राप्त की। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें भी बरामद हुई हैं।
कुठौंद पुलिस और स्वाट टीम कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के सुरागरशी में लगे थे। बुधवार को सूचना मिली कि यह गिरोह कुठौंद माधौगढ़ रोड पर कालेझाले के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इकटठा हैं। जिस पर कुठौंद पुलिस ने फौरन दबिश दे डाली। इसमें सुरावली निवासी सौरभ पाठक पुत्र जगत नारायण पाठक को दबोच लिया गया। जबकि उसके उसी के गांव के निवासी दो साथी भाग जाने में सफल रहे। फरार आरोपियों के नाम सौरभ ने ब्रहमेश बाथम पुत्र सुरेश बाथम और रामजी पुत्र भिखारी लाल बताये हैं।
मौके से दो प्लेटिना मोटर साइकिलें बरामद हुईं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अनुसार इनमें मध्य प्रदेश के नंबर पड़े थे। जांच में नंबर फर्जी पाये गये। सौरभ ने कबूला कि वह और उसके साथी मध्य प्रदेश से मोटर साइकिल चुरा कर लाते हैं और जिले में बेंचते हैं। दबिश में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक दौलतराम शाक्य, स्वाट टीम प्रभारी लाखन सिंह भी शामिल थे।







Leave a comment