उरई। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को पिरौना में बाबा ढाबे के सामने से आ रही अज्ञात डीसीएम द्वारा कट मारे जाने से बुलेरो असंतुलित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि उरई निवासी सत्तार मंसूरी के बेटे की बारात ललितपुर गई थी। बुलेरों में सवार लोग इसी बारात में शामिल होने गये थे। आज जब वे वापस लौट रहे थे तब उक्त हादसा हो गया। मृतकों की पहचान फंदपाल पांचाल (50वर्ष) पुत्र सीताराम पांचाल और शिवशंकर यादव (60वर्ष) पुत्र बलकुटरे निवासीगण गिरथान के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a comment