उरई। कालपी में 29-30 दिसम्बर को दो रोजा अजीमुश्शान गौशुलवरा कांफ्रेंस का आयोजन मदरसा दारूल उलूम गौसिया मजीदिया में होने जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता वामिकी बरेली शरीफ के सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद शाह असलम करेगें।
कालपी की बड़ी मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मो. इरशाद अशर्फी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को मोहल्ला मिर्जा मंडी में बड़े पीर साहब के आस्ताने में मेला तथा फातिहा का जलसा धूमधाम से होगा। कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौलाना सैय्यद शाह, राशिद मक्की मियां साहब किब्ला अशर्फी कछौछा शरीफ तशरीफ ला रहे हैं।







Leave a comment