उरई। जालौन टाइम्स में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनवाई गई सड़क की थोड़े समय बाद ही दुर्दशा की खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ठेकेदार ने इसके बाद अधिकारियों के दबाव में सड़क के गडढे भरवाने का काम तो शुरू कर दिया है लेकिन इसमें सिर्फ खानपूर्ति की जा रही है।

 

 

कालपी विधानसभा क्षेत्र में सिरसाकलार से बाबई तक 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 513 लाख लागत से कराया गया था। लेकिन यह सड़क दो साल भी ढंग से सलामत नही रह सकी। अब तो इस सड़क में जगह-जगह गडढे हो गये हैं। जिससे वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की रोड का पांच साल तक रख-रखाव करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन फिर भी किसी अधिकारी ने इस बाबत अभी तक ठेकेदार से कहने की जरूरत नही समझी थी। जब जालौन टाइम्स में यह खबर छपी तो प्रशासन में सुगबुगाहट हुई। नतीजतन ठेकेदार को सड़क मरम्मत के लिए लगाया गया है।

लेकिन ठेकेदार मरम्मत के नाम पर अपनी बला टाल रहा है। गडढों में गिटटी भरकर उसकी कुटाई नही कराई जा रही जिससे गिटटी छिटककर सड़क किनारे पहुंच रही है। तारकोल भी नाम मात्र का डाला जा रहा है क्या अधिकारी इस ओर ध्यान देगें।

Leave a comment