उरई। क्षय रोगियों के खाते खुलवाये जायेगें। जिनमें उनको मासिक राहत राशि देने के प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अल्पना बरतारिया ने बताया कि हाल में क्षय रोग के फिर पैर पसारने की खबरों ने सरकार को चितिंत कर दिया है। इसलिए क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और ज्यादा प्रभावी बनाया जा रहा है।
इसके तहत सभी क्षय रोगियों का ब्यौरा आनलाइन होगा। जिस पर लखनऊ से सीधे नजर रखी जायेगी। हर क्षय रोगी का पूरा रिकार्ड अपडेट किया जायेगा और उनको आधार से लिंक किया जायेगा।
डाटस के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और समाजसेवी संगठनों की भी सेवाएं क्षय रोगियों के उपचार के लिए ली जायेगीं। तांकि क्षय रोगी की दवा की खुराक किसी भी तरह छूटने न पाये। उन्होंने बताया कि आन लाइन ब्यौरा होने से किस क्षय रोगी ने दवा कहां खाई इसका पता चलता रहेगा। बीच में दवा का कोर्स बंद करने पर उपचार का पूरा श्रम व्यर्थ हो जाता है। इसलिए जिस क्षय रोगी के बारे में आललाइन ब्यौरे से पता चलेगा कि उसने दवा की खुराक नही ली है उसका पीछा करके उसे दवा खिलवाना सुनिश्चित किया जायेगा।
सीएमओ ने बताया कि सरकार के स्तर पर यह भी व्यवस्था की जा रही है कि प्राइवेट चिकित्सक भी क्षय रोगी को जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान करें।







Leave a comment