उरई। मवई रोड स्थित बालभारती महाविद्यालय से पढ़कर लौट रही दो छात्राओं को मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी और भाग निकला। घायल छात्राओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला राजेंद्र नगर बैंक कालौनी निवासी साहब सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री रिचा अपनी सहेलियों कौशिकी पुत्री सुनील और प्रियंका पुत्री रामचरण यादव के साथ बाल भारती महाविद्यालय से पढ़कर घर वापस आ रहीं थीं। रास्ते में मोटर साइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे रिचा और कौशिकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में प्रियंका ने टैंपों से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। साहब सिंह ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।







Leave a comment