
उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, उ0प्र0 सरकार से सम्बन्धित प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में समस्त प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिया गया। यह हेल्पलाइन सेन्टर लखनऊ में मुख्यमंत्री जी की देख-रेख में काम करेगा। इस पर प्रदेश के किसी भी स्थान से कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत अथवा जनहितैषी शिकायतें 1076 न0 मिलाकर कर सकेंगे। यह हेल्पलाइन सेन्टर जनवरी 18 के प्रथम सप्ताह में प्रारम्भ हो जायेगा। यह मुख्यमंत्री कार्यालय में संचालित होगा। जिसका मुख्यमंत्री जी स्वयं भी शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायत कर्ताओं की संस्तुष्टि उनको फोन करके जानेंगे। जो शिकायतें फ़ोन द्वारा की जायेगी। उनकी काॅल रिकार्डिंग सहित पूरा विवरण सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को भेजी जायेगी। इसमें एल0-1 से एल0-4 तक चार लेबिल बनाये गये है। जिनको चार भागो में बांटा गया है और शिकायत के अनुसार विभाग के जनपद अधिकारी या उससे नीचे के अधिकारी को लखनऊ से सीधे हेल्पलाइन सेन्टर से आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर भेजी जायेंगी और उन्हें निर्धारित समय सीमा 15 दिन में निस्तारित करना अनिवार्य होगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाये कि निस्तारण की गुणवत्ता ठीक हो और स्थलीय निरीक्षण कर तथा शिकायतकर्ता से मिल कर करें। जिससे उसकी पारदर्शिता तथा गुणवत्ता बनी रहे। शिकायत अपलोड होने पर अधिकारी के मो0 न0 पर एस0एम0एस0 भी आयेगा। मुख्यमंत्री जी को प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण की ओर ज्यादा ध्यान है। इसलिए इसके निस्तारण हेतु उन्होंने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उ0प्र0 सरकार को किया है जिससे सभी की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से कराया जा सकेगा। इसके साथ ही एन्टी भूमाफिया एवं0 जन सुनवाई पोर्टल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन द्वारा विस्तार से अधिकारियों को जानकारी दी गई जिससे निस्तारण में त्रुटियां न हो और गुणवत्ता तथा पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया नगर मजिस्ट्रेट एन0पी0पाण्डेय समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, बी0डी0ओ0 तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।







Leave a comment