उरई। संपूर्ण समाधान दिवस के लिए नये वर्ष के 6 महीने का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक नये वर्ष का पहला संपूर्ण समाधान दिवस 2 जनवरी को होगा। जिसमें जिलाधिकारी माधौगढ़ तहसील, अपर जिलाधिकारी कालपी तहसील व मुख्य विकास अधिकारी कोंच तहसील में अध्यक्षता करेगें। इसके बाद 16 जनवरी को उक्त अधिकारी क्रमशः कालपी, कोंच व जालौन में अध्यक्षता करेगें।
अगले फरवरी के महीने में 6 फरवरी को यह क्रम कोंच, जालौन व उरई तहसील का निश्चित किया गया है। 20 फरवरी को डीएम जालौन में एडीएम उरई में और सीडीओ माधौगढ़ में अध्यक्षता करेगें। मार्च के महीने में पहला तहसील दिवस 6 मार्च को होगा। उरई में डीएम, माधौगढ़ में एडीएम और कालपी में सीडीओ अध्यक्षता करेगें। 20 मार्च को संपूर्ण समाधान दिवस में इसी क्रम से अधिकारी माधौगढ़ कालपी व कोंच में अध्यक्षता करेगे। 3 अप्रैल को यह क्रम क्रमशः कालपी, कोंच व जालौन, 17 अप्रैल को कोंच, जालौन व उरई, 8 मई को जालौन, उरई, माधौगढ़, 22 मई को उरई, माधौगढ़ व कालपी होगा। जून में पहला संपूर्ण समाधान दिवस 5 जून को होगा। इस दिन माधौगढ़ में डीएम, कालपी में एडीएम और कोंच में सीडीओ अध्यक्षता करेगें। 19 जून को कालपी, कोंच व जालौन में तीनों अधिकारियों की अध्यक्षता का क्रम रहेगा।






Leave a comment