कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने आज सरेआम जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोचा। जुआरियों के पास से 3810 रुपये माल फड़ तथा जामा तलाशी में बरामद हुये। चारों जुआरियों का गेम्बलिंग एक्ट में चालान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एसएसआई मनोज सिंह, एसआई रामकुमार सिंह चौहान, एसआई आरके सिंह ने पुलिस बल के साथ प्रताप नगर इलाके में माता मंदिर के पास छापा मार कर सरेआम जुआ खेल रहे चार लोगों को धर दबोचा।

Leave a comment