कोंच-उरई । पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान में गुरुवार को ऐसे वाहन चालक निशाने पर रहे जो बिना सीट बैल्ट या बिना हैलमेट के फर्राटे भर रहे थे। नदीगांव थाना पुलिस ने आज ऐसे पंद्रह वाहनों के चालान किये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कप्तान अमरेन्द्रप्रसाद सिंह के निर्देश पर एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी ने बावली मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में पुलिस के निशाने पर ऐसे चार पहिया वाहनों के चालक जो ड्राइविंग करते वक्त सीट बैल्ट नहीं लगाये थे तथा ऐसे दो पहिया वाहन जिनके चालक बिना हैलमेट के फर्राटे भर रहे थे, रहे। पुलिस ने ऐसे पंद्रह वाहनों के चालान काटे और डेढ हजार रुपये समन शुल्क बसूला।







Leave a comment