कालपी(उरई )। थाना आटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढा मे नवविवाहिता की मौत के मामले को लेकर पति समेत तीन पारिवारिक जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह के मुताबिक ग्राम अकोढ़ी निवासिनी दीपा की शादी दो साल पहले आटा थाना क्षेत्र के गांवगढा निवासी अनूप तिवारी के साथ हुआ था।वादी विपिन दुबे निवासी अकोढ़ी ने आरोप लगाते हुये शिकायत प्रस्तुत की कि अतिरिक्त दहेज की मांग करके उत्पीडित करते थे। फलस्वरूप दीपा की मृत्यु हो गई। इस मामले मे मृतका के पति,सास तथा ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया गया है। विवेचना सीओ कालपी सुबोध गौतम करेगें।







Leave a comment