कोंच(उरई )। तहसील प्रशासन ने इस सर्द भरे मौसम में गरीबो के लिए बटने बाले कम्बलों को एक औपचारिकता करते हुये गरीबो को कम्बल दिए आज तहसील प्रशासन को ओर से कोंच के उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी और तहसीलदार भूपाल सिंह ने सदर लेखपाल द्वारा बनाई गई सूची के आधार पर करीब तीन दर्जन गरीब लोगों को तहसील परिसर में कम्बल वितरण किये इस अवसर पर बोलते हुए उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी ने कहा कि पात्रता के आधार पर कम्बल दिए जा रहे है उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अपने नाम सूची में लिखवा दे ताकि उन्हें भी कम्बल दिया जा सके तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि शासन गरीबो के हित में इस सर्दी से बचाव हेतु कम्बल देने का कार्य कर रहा है जो वास्तव में गरीब लोग है उन्हें ही कम्बल दिया जाएगा आज पैतीस लोगो मे रसीद असमता माना प्रेमा जगदीश हनीफ लूले रौनक शाहना नज्जो सुषमा रीता वर्षा अरविंद कुमार नन्दकिशोर गुड्डी मुबीना सुमन जमीला सितारा अनवरी बेगम आबदा बेगम परवीन रन्नो सुशीला सुंदर देवी शहीद जनुल निशा नूरजहाँ नसीर नसरीन कमाल खां भूरे खां आदि गरीब लोगों को कम्बल देने का काम किया गया। बता दे कि तहसील प्रशासन ने नगर क्षेत्र में ऐसे समय मे कम्बल वितरण किये है जब दिसम्बर का महीना बीतने जा रहा है और गरीब लोग बेचारे ठंड के मारे तहसील के चक्कर लगाते लगाते तक गए जबकि इस सर्द भरे मौसम में जिला प्रशासन की ओर गरीबो कम्बल वितरण के लिए पन्द्रह दिसम्बर की तिथि तय की गई थी कि तहसीलों में हर हाल में गरीबो को दिए जाने बाले कम्बल पन्द्रह के पहले वितरण  हो जाना चाहिए और पहली बार यह कम्बल बाटने का काम तहसील प्रशासन के द्वारा किया गया है।

Leave a comment