जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा शान्ति भंग के तहत कार्यवाही की गयी है। गुरूवार को पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। पैसों के विवाद को झगड़ रहे युवक योगेंद्र पुत्र आन्नद कुमार निवासी लहचूरा तथा धीरेन्द्र सिंह राजावत पुत्र मनमोहन सिंह निवासी लहचूरा को पकड़ लिया तथा दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्यवाही की गयी।

Leave a comment