जालौन-उरई । कोतवाली पुलिस ने शराब के क्वाटर लेकर जा रहे युवक को पकड़ लिया है जिसके पास से 16 क्वाटर देशी शराब के बरामद हुए हैं। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शराब के क्वाटर लेकर जा रहा है। उपनिरीक्षक सोवरन सिहं यादव पहाड़पुरा मोड़ उरई रोड पर पहुंचे तथा उन्होंने हरीकिशुन उर्फ रवोदे पुत्र मजबूत सिंह निवासी पहाड़पुरा को पकड़ लिया तथा तलाशी ली तो उसके पास देशी शराब के 16 क्वाटर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







Leave a comment