उरई।समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां
शुरू कर दी है। पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं से आवेदन मांगे है।
यहां जारी विज्ञप्ति में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने वाले इच्छुक पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नेता पार्टी कार्यालय आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। सभी आवेदक अपना आवेदन पत्र भरकर 31 जनवरी तक पार्टी मुख्यालय लखनऊ में निर्धारित शुल्क के साथ जमा करेगे। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर को महान समाजवादी नेता राजनारायण का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं व फं्रटल संगठनों के पदाधिकारियों से 31 दिसम्बर को पार्टी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।







Leave a comment