उरई। अवैध खनन के खिलाफ नये सिरे से शुरू हुई सरगर्मी के चलते शुक्रवार को रामपुरा क्षेत्र में बालू से लदे दो ओवर लोड ट्रक सीज कर दिये गये। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी संजय शर्मा को अवैध खनन कर ओवर लोड ट्रक जगम्मनपुर के रास्ते इटावा की ओर गुजारे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने रामपुरा के थानाध्यक्ष मिथलेश कटियार के साथ जगम्मनपुर पहुंचकर दबिश दी तो मौके पर दो ट्रक पकड़ में आ गये। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही महटौली घाट पर अवैध खनन रोकने गये डायल-100 के फोर्स के साथ माफियाओं द्वारा गुण्डई की गई थी जिसे लेकर बाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद ही प्रशासन और पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ा शिकंजा करने का फैसला कर लिया है।






Leave a comment