उरई। पूर्व विधायक सहित बसपा के चार प्रमुख नेताओं को स्थानीय निकाय चुनाव में भितरघात का आरोप लगाकर पार्टी से निकाले जाने के विरोध में प्रदर्शन जारी है।
शुक्रवार को दलित बाहुल्य शांति नगर मोहल्ले में इसके विरोध में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी के बुंदेलखंड कार्डिनेटर नौशाद अली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय गौतम और कालपी के पूर्व विधानसभा प्रभारी छुन्ना पाल के खिलाफ लगाये गये आरोपों को गलत ठहरा रहे थे।

Leave a comment