जालौन-उरई । स्कूल के बच्चों को लाने व ले जाने में लगी दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाडी को ए आर टी ओ पकड़ कर सीज कर दिया है तथा कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
एआरटीओ ने आज दुर्घटनाग्रस्त महेन्द्रा मैजिक गाडी यूपी 92 टी 4694 ने देवनगर चैराहे से पकड़ लिया तथा चालक रविंद्र कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी मोहनपुर कुदारी से गांडी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। बच्चों को लाने ले जाने में लगे स्कूल वाहन के क्षतिग्रस्त होने तथा बच्चों की सुरक्षा का इंतजाम न होने पर ए आर टी ओ ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 206 के तहत कार्यवाही करते हुए उसे सीज कर दिया है तथा कोतबाली में खड़ी करा दी है।






Leave a comment