
जालौन- उरई । नगर की सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत भारत सरकार की जांच टीम 4 जनवरी 18 को नगर में आयेगी तथा जांच करके नगर को स्वच्छता में रेटिंग देगी।
नगर पालिका परिषद जालौन के सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई व नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के साथ भरत सरकार के स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने के लिए 4 जनवरी 18 भारत सरकार की जांच टीम आ रही हैं जो नगर के मुहल्लों में भ्रमण करके नगर के निवासियों से सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता तथा नगर पालिका परिषद द्वारा सूखे व गीले कूड़ा को उठाने की। नगरवासियों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर नगर को स्वच्छता में रेटिंग प्राप्त होगी। नगर पालिका परिषद की प्रधान लिपिक रविन्दर सलूजा ने नगरवासियों से कहां हैं कि कि वह कूड़ा नालियों में कदापि न डाले तथा नगर साफ स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें तथा गन्दगी की जानकारी नगर में दें। नगर पालिका परिषद दिन के साथ रात में भी सफाई करवा रही हैं जिससे नगर की सफाई व्यवस्था अच्छी रहे तथा भारत सरकार द्वारा अच्छी रेटिंग प्राप्त हो सके।






Leave a comment