जालौन-उरई । बिजली चोरी रोकने तथा राजस्व बसूली के लिए बिजली विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा बिल जमा न होने पर 70 लोगों के कनेक्शन काटे गये हैं साथ ही 7 लाख रुपए की बसूल किये गये हैं।
अवर अभियंता जितेन्द्र यादव तथा शशिभूषण भारद्वाज की टीम ने आज नगर में बिजली रोकने तथा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया। टीम ने नगर के कोंच चैराहे तोपखाना सेंगर कालोनी रावतान समेत सभी सम्भावित मुहल्लों में उन कनैक्शनों को देखा जिनके कई महीनों से बिल जमा नहीं थे तथा दस हजार से ज्यादा बकाया था। जांच टीम ने ऐसे 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिये। विभाग द्वारा माह के अंत में चलाय जा रहे चेकिंग अभियान के चलते 7 लाख राजस्व की बसूली भी हो गयी। बिजली विभाग द्वारा चलाये गये इस अभियान से बिजली चोरों तथा बिल जमा न करने वालों में खलबली मची रही। देवेन्द्र सिंह नरेन्द्र सिंह काशिद रमाकांत सचिन भी चेकिंग अभियान में साथ रहे तथा बिलों व मीटरों को देखा। बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे।






Leave a comment