माधौगढ़(उरई )। विकास खण्ड अधिकारी माधौगढ जेपी सिंह़ ने सभी रोजगार सेवकों के साथ बैठक में निर्देशिक किया है कि समय ग्राम पंचायतो में जो भी मनरेगा विकास कार्य अधूरे पड़े है उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। ताकि समय से मजदूरों की मजदूरी उनके बैंक खाता में पहुंच जाये।

उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना में द्वितीय किस्त आ चुकी है तीसरी किस्त के लिए जिओ टेकिंग कर फोटो उपलब्ध कराये जिनसे लाभार्थियो को तीसरी किस्त खाते में पहुचाई जा सके। मनरेगा के रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराये। बैठक में एडीओ पंचायत महेश कुमार पाल, मनरेगा विभाग से जितेंन्द्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment