कोंच-उरई । बीती रात कस्बे में दो गुटों के बीच फायरिंग होने की खबर प्रकाश में आई है। हालांकि इस मामले में किसी के हताहत नहीं होने की भी खबर है लेकिन इस सूचना पर पुलिस जरूर घंटों चकरघिन्नी बनी रही लेकिन उसे भी कोई सुराग नहीं मिला।

मिली जानकारी में बताया गया है कि बीती रात कस्बे के स्टेट बैंक इलाके में दो गुटों के बीच रंगबाजी को लेकर फायरिंग हो गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी तरह की आधिकारिक तौर पर भी किसी ने पुलिस को नहीं अवगत कराया किंतु पुलिस के पास सूचना पहुंची तो वह मामले की छानबीन में काफी देर तक चकरघिन्नी बनी सड़कों पर घूमती रही लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। इस घटना से इलाके में जरूर दहशत सी रही।

Leave a comment