कोंच-उरई । पिछले कई दिनों से जारी डिस्कनेक्शन अभियान में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीमों ने कस्बे के 72 उपभोक्ताओं के बिजली संयोजन काट दिये, इन उपभोक्ताओं ने बिलों की अदायगी नहीं की थी। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का राजस्व भी बसूल किया गया है और 4 नये संयोजन भी किये गये।
राजस्व बसूली को लेकर सख्ती पर आमादा बिजली विभाग बिलों के भुगतान नहीं करने बालों के कनेक्शन उड़ाये जा रहे हैं। शुक्रवार को भी एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल की अगुवाई में निकली बिजली विभाग की डिस्कनेक्शन टीमों ने कस्बे के जवाहर नगर, पटेल नगर व प्रताप नगर इलाकों में अभियान चला कर 72 संयोजन काट दिये, जबकि 4 नये कनेक्शन दिये गये। राजस्व बसूली के लिहाज से शुक्रवार को भी 4 लाख 80 हजार रुपये की बसूली की गई। इस दौरान जेई टाउन मोहनकृष्ण, जेई ग्रामीण संजय, पिंटू शर्मा, पिंकेश शुक्ला, पिंकू, अनूप गुर्जर, धीरज आदि मौजूद रहे।






Leave a comment