उरई। जिले में किसी समय धूमकेतु की तरह चमकती नजर आ रही आम आदमी पार्टी अब तेज उठापटक से ग्रसित नजर आ रही है। पार्टी के हाईकमान ने जनपद इकाई को भंग कर दिया है। साथ ही तीनों विधानसभा इकाईयों और चार प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया गया है।
पार्टी के बुंदलेखंड जोन के सदस्य और जनपद के प्रभारी बाबूलाल स्वर्णकार की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। जानकारी के मुताबिक उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र समिति का अध्यक्ष इरफान खान, माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र समिति का अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और कालपी विधानसभा क्षेत्र समिति का अध्यक्ष डा. वीके सचान को घोषित किया गया है। इसी क्रम में रोहित त्रिपाठी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, सूर्यांशु दीक्षित को छात्र संगठन का जिलाध्यक्ष, सुदामा देवी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और राजेंद्र दूरवार को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा उवेश सिददीकी पार्टी के नये जिला सचिव बनाये गये हैं। पुनर्गठन के बाद आम आदमी पार्टी में फिर से नई जान आयेगी या नही इसका इंतजार लोगों को है।






Leave a comment