उरई। कोंच तहसील के चांदनी गांव में संचालित संस्कृत महाविद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को मौके पर न तो एक भी छात्र मिला और न एक भी शिक्षक। महाविद्यालय में ताला लटका हुआ था। जबकि समय महाविद्यालय खुलने का था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संस्कृत महाविद्यालय में इस अंधेरगर्दी पर भारी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कार्रवाई के लिए ऊपर रिपोर्ट भेजी जायेगी।






Leave a comment