रामपुरा (उरई)। आबकारी विभाग की टीम ने रामपुरा के कबूतरा डेरा में छापामार कार्रवाई को अंजाम देकर वहां से दो महिलाओं को दो-दो लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक रवि कुमार, राजीव कुमार के साथ ही सिपाही अब्दुल रसीद, मो. अरमान, मानसिंह व देवेंद्र, आलोक के साथ रामपुरा कबूतरा डेरा पर छापा मारा जहां से उन्होंने सोनम पत्नी सुरेंद्र व देवकी पत्नी किशन के कब्जे से दो-दो लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।






Leave a comment