कालपी (उरई )। लगातार तीसरे दिन एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी के ग्राउंड में स्व. रामशिरोमणि मेहर तथा स्व. रामभरोसे यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मऊनाथ भंजन की टीम ने कानपुर की टीम को 2-0 गोल के अंतर से हरा दिया। कुल मिलाकर मऊ के खिलाड़ियो के सटीक पास और सुन्दर हेड को देखकर हजारों की संख्या मे उपस्थित फुटबाल प्रेमी दर्शको ने तालियां बजाकर तरीफ की और जोश बढाया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक सुकून मिलता है। कार्यक्रम में डा. नरेश मैहर, जय खत्री, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, शिवबालक सिंह यादव, परवेज कुरैशी ,अरविंद यादव सभासद, खालिद मास्टर ,वसीम अहमद ताहिर चिंटू भाई, कमल सैनी, शमशुल हुदा आदि लोगांे के अलावा कमेटी के सदस्य तथा भारी संख्या में खेल प्रेमी जनता मौजूद रही। बुंदेलखंड वाडर फुटबॉल क्लब कालपी के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मे कॉमेंटेटर की भूमिका अब्दुल कलाम तथा वरकत अंसारी के द्वारा सफलतापूर्वक अदा की गई। दूसरा मैच गोरखपुर तथा लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया।

Leave a comment