
उरई । जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिये समाज के धनवान लोगों को आगे आना चाहिये। उक्त बात मोहल्ला तिलकनगर में समाजसेवी युसुफ अंसारी के अवास पर गरीबों को कम्बल वितरित करते हुये सिटी मजिस्ट्रेट एनके पांडेय ने कही।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि समाज के धनवान लोग अपने मन में यह ठान लें कि वह समाज के ही अंग में शामिल गरीबों की थोड़ी बहुत मदद समय-समय पर करते रहें तो निश्चित रूप से समाज से गरीबी जैसी कुरुति को हटाया जा सकता है। लेकिन इस तरह की पहल करने की जरूरत है। सीओ सदर संतोष कुमार ने कहा कि सर्दी से बहाल लोगों को इस मौसम में कम्बल वितरण करना निश्चित रूप से पुण्य का काम है। ऐसे कार्यक्रम समाज के अन्य लोग भी करें तो गरीबों को मदद मिल सकती है। इससे पूर्व गौस पाक की आमद पर शहर के मुहल्ला तिलक नगर में समाजसेवी यूसुफ अंसारी के आवास पर तंजीम अंसार वैतुलमाल संस्था द्वारा गरीब असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल हबीब अंसारी ने की। संचालन यूसुफ इशतयाक एडवोकेट ने किया।
कम्बल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार रहे जब कि विशिष्ठ अतिथि के रूप में नपा उरई अध्यक्ष अनिल बहुगुणा व प्रदेशीय व्यापारी नेता दिलीप सेठ मौजूद रहे। जिन्होंने अपने हाथों से कंबलों का वितरण गरीब को किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से हलीम अंसारी, यामीन अंसारी ठेकेदार, सुऐब अंसारी, अब्दुल हई अंसारी, नासिर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment