कोंच-उरई । बिजली विभाग ने शनिवार को तिलकनगर इलाके में जबर्दस्त अभियान छेड़ कर बिजली चेकिंग की और बिल जमा नहीं करने बालों के कनेक्शन काट दिये। कड़ाई के कारण विद्युत उपभोक्ता बिल जमा कराने के लिये पावर हाउस की ओर दौड़ें लगाते देखे गये, इस दौरान पांच लाख का राजस्व बसूला गया।

विद्युत विभाग की कड़ाई का आलम यह है कि बिजली उपभोक्ताओं में खौफ है और बकाया बिलों बाले पावर हाउस की तरफ दौड़ें लगाते दिख रहे हैं। शनिवार को भी कई टीमें डिस्कनेक्शन अभियान के तहत कस्बे में निकली, तिलक नगर इलाके में इन टभ्मों ने आज 26 संयोजन काट दिये और उपभोक्ताओं को हिदायत दी कि बिना बिल अदा किये कनेक्शन कतई न जोड़ें वरना एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल ने बताया है कि आज 4 लाख 95 हजार का राजस्व बसूला गया है। टीमों में जेई टाउन मोहन कृष्ण, जेई ग्रामीण संजय, टीजी टू प्रभुदयाल, पिंकेश शुक्ला, पिंटू शर्मा, अनूप गुर्जर, धीरज, विजय बाबा आदि शामिल रहे।

Leave a comment