कोंच-उरई । महान देशभक्त, स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक और पूर्व पालिका चेयरमैन बाबू चित्तरसिंह निरंजन की जयंती पर 1 जनवरी सोमवार को हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी श्रद्घांजलि दी जा रही है। उनके पौत्र बरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालप्रताप सिंह ने बताया है कि गढी स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में पूर्वान्ह 11 बजे से कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आहूत किया गया है जिसमें बाहर के नामचीन साहित्यकार व कवि बल्देव भद्र जैसलमेर, रूपेश सक्सेना कानपुर, अली भाई वाराणसी, राकेश श्रीवास्तव सेंवढा, विवेक वरसैंया गुरसरांय, संतोष सौनकिया नवरस जालौन आदि मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष कानपुर पुष्पा कटियार होंगी। बतौर बिशिष्टï अतिथि एसडीएम सुरेश सोनी, सीओ रुक्मिणी वर्मा, जिपं अध्यक्ष जालौन सुमन निरंजन, पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा मंचस्थ रहेंगे।

Leave a comment