कोंच(उरई )। कोंच की अग्रणी शैक्षिक संस्था सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल में दिन रविवार को विधालय के विशाल प्रांगण में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब  तालियां बटोरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद को अध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा और अध्यक्ष प्रतिनिधि आनन्द अग्रवाल सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष और नगर के जानेमाने चिकित्सक डॉ आर बी जैन सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अंकुर यादव समाजसेवी कड़ोरे लाल यादव (बाबूजी) सभासद अनिल पटैरिया दंगल यादव रविकांत बादाम सिंह गुड्डू सराफ मनीष भदौरिया छोटू टाइगर आदि का विधालय के प्रिंसिपल मनीष कुमार निरंजन बाइस प्रिंसिपल मनोहर प्रताप साकेत अग्रवाल आशीष यादब आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रिया पटेल को विद्यालय का सबसे बड़ा प्राइज देकर सम्मानित किया गया विधालय द्वारा आयोजित की गई तीन दिवसीय खेलकूद की हुई कई प्रतियोगताओं के विजयी प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलती हुई डॉ सरिता वर्मा ने कहा कि वास्तव में कोच में सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल की बच्चों द्वारा किये गए कार्यक्रम सराहनीय है और कार्यक्रमो को तैयार कराने के लिए उन्होंने विधालय के शिक्षकों की मुख् कंठ से तारीफ की विधालय के अध्यक्ष डॉ आर बी जैन ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले मैं भी समय समय पर देखता रहता हूं उन्होंने कहा कि जो लोग इन प्रतियोगताओं मे विजयी रहे उनके लिए मेरा पूरा आशीर्वाद और सहयोग है और जो बच्चे असफल रहे वह कड़ी मेहनत करे और आगे बढ़े विद्यालय के प्रबंधक अंकुर यादव ने कहा कि विधालय में सर्वागीण विकास के लिए सहयोग करने के लिये तैयार रहते हैं शिक्षा व्यवस्था में अगर कोई कमी दिखे तो जरूर बताएं समाज सेवी कड़ोरे लाल यादव बाबूजी ने कहा कि इतने कम समय सूरज ज्ञान स्कूल ने नाम रोशन किया है इसके लिए विधालय परिवार बधाई के पात्र है उन्होंने अभिभावकों से अपील की है वह अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षा पर खर्च कर और अपने बच्चों का हौसला अफजाई करे इस अवसर पर राजेंद्र द्विवेदी ऐ एक्स जोसफ महेंद्र यादव प्रधान तीतरा अनूप सौंनकिया ब्रजेन्द्र कुशवाहा विनय झा श्री मती माया यादव श्री मती भारती यादव शिवांगी यादव सभासद वंदना अग्रवाल कमला मिश्रा (छोटू) शिवांग दुवे बंटे रावत छोटे सोनी रिंकू अग्रवाल रंजीत कुशवाहा पप्पू रेजा के के गुप्ता गुड्डन पटवा अर्जुन अग्रवाल मनोज ओमरे एडवोकेट सहित तमाम अभिभावक शिक्षक एंव छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a comment