जालौन-उरई । नगर के स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने आ रही स्वच्छ सर्वेक्षण टीम को लेकर नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना हो गया है तथा नगर की सफाई के लिए जोर शोर से सफाई करायी जा रही है जिससे जांच में अच्छी रेटिंग मिल सके।
नगर पालिका अब नगर को स्वच्छ बनाने में लगी हुई है। नगर पालिका परिषद जालौन में कार्यरत स्थायी तथा संविदा कर्मचारी दिन रात एक करके नगर को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं। सफाई कर्मचारी गली गली को चमकाने में लगे हैं। जहां पर वर्षों से सफाई नहीं हुई थी। वहां पर भी सफाई हो रही है। नगर पालिका प्रशासन स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के 4 जनवरी को आने से पहले चमका देना चाहते हैं। नगर में चारों तरफ सफाई अभियान चल रहा है। गली गली में कूड़ा उठाने वाले दो प्रकार के कूड़े दान लेकर कूड़ा उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।अच्छी रेटिंग के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी नगर के मुहल्ला चुर्खीवाल जोशियाना चौधरयाना दवगरान हरीपुरा नारोभाष्कर काशीनाथ फर्दनवीस समेत कई मुहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों पर लगातार सफाई निरीक्षक निगरानी रख रहे हैं तथा अपनी उपस्थिति में सफाई करवा रहे हैं।







Leave a comment