उरई । एट क्षेत्र में हादसों का ग्रहण मंडरा रहा है । रविवार की रात एन एच पर फिर एक हादसे में ग्रामीण की जान चली गई ।

एट में कल रात लगभग 11 बजे एन टी पी सी के प्लांट के पास  बीनू ढाबे पर खाना खाने के बाद डकोर के लोगों ने वापसी के लिए अपना ट्रैक्टर बढ़ाया , तभी पीछे  से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली के नीचे दब कर एक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए ।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोग मटर बेचने डाकोर से एट आए थे और रात में वापस लौट रहे थे । हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ़्तार कर दी और एक टैंकर को टक्कर मारता हुआ ट्रक भाग निकला । उसका नंबर भी नोट नहीं किया जा सका ।

Leave a comment