उरई । विकास खण्ड जालौन के ग्राम सिकरी राजा में बैंक के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर चार लोगों ने समरसेविल डाल कर कब्जा कर रखा है जिसके कारण आम आदमी हैंडपंप का प्रयोग नहीं कर पा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर समरसेविल हटवाने की मांग की है।
नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों में दवंग किस्म के लोगों ने समरसेविल डालकर कब्जा कर रखा है। सरकारी हैंडपंप में समरसेविल डल जाने के कारण इन हैंडपंपों का उपयोग आम आदमी नहीं कर पा रहा है। ग्राम सिकरी राजा में इलाहाबाद यू पी ग्रामीण बैंक तथा मन्दिर के बगल में लग हैंडपंप पर गांव के चार लोगों ने समरसेविल डालकर कब्जा कर लिया है। एक हैंडपंप में चार समरसेविल डल जाने के बाद सरकारी हैंडपंप व्यक्ति हैंडपंप बन गये हैं। ग्रामीण शिवकुमार मानसिंह मनोज सुनील जितेन्द्र भगवान सिंह शिवमंगल नारायण दास जिया लाल अमर सिंह ने जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर सरकारी हैंडपंप में लगी चार समरसेविलों को हटवाने की मांग की है जिससे हैंडपंप का लाभ आम आदमी को मिल सके।






Leave a comment