कदौरा(उरई )। कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में बीती रात दो पक्षो में विवाद हो गया जिसमंे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वही दोनों घायलो द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बड़ागांव में बीती रात नववर्ष को यादगार बनाने के चक्कर में कुछ लोगों पीने खाने का प्रोग्राम बनाते हुए पार्टी हुई कि कुछ देर में दोनों पक्षों में किसी के द्वारा गाली गलौज करने पर आपस में मारपीट होने लगी जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल भी हो गये। थाने में बड़ागांव निवासी राजेश पुत्र देवीसिंह द्वारा शिकायती पत्र देकर बताया कि संदीप सिंह पुत्र कुंअर सिंह सहित अन्य लोगों ने लाठी मारकर घायल कर दिया। वही संदीप सिंह द्वारा भी खुद के साथ मारपीट एवं सिर फोड़कर घायल करने की तहरीर थाने में दी गयी है जिसमें पुलिस द्वारा राजेश सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गयी।






Leave a comment