0
कालपी (उरई )। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के द्वारा कालपी महाविद्यालय को एमएससी परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गया है। जनपद के महाविद्यालय के एमएससी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं तीन जनवरी से 20 जनवरी तक संपन्न कराई जाएंगी। नकलविहीन तथा शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षाओं को निपटाने के लिए कालपी महाविद्यालय में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्राचार्य के मुताबिक मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप तथा अनुचित साधनों का प्रयोग परीक्षा कक्षा में नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित रहेंगे। इसके अलावा आंतरिक उड़ाका दल भी पल-पल भी नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि संदेह की हालत मे परीक्षार्थियों की चेकिंग भी कराई जा सकती हैं। परीक्षा केंद्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये उचित व्यवस्था रहेगी।






Leave a comment