कालपी(उरई )। विकास खंड महेबा क्षेत्र के समस्त शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पंद्रह जनवरी तक आयकर विविरणी जमा करने के आदेश जारी किए है।
खंड शिक्षा अधिकारी महेबा महेश शर्मा ने प्रेस को दिए साक्षात्कार में बताया कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को अपनी आयकर विविरणी आगामी पंद्रह जनवरी तक ब्लाक संसाधन केन्द्र महेबा कालपी में लिपिक परशुराम के पास हरहाल में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने इस मामले में कोताही बरती और गलत आयकर कट गया तो इसके लिए शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। प्राथमिक विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश चल रहे है। लेकिन कक्षा छह से आठ तक के जूनियर विद्यालयों में शिक्षक कार्य 11 बजे से 2 बजे तक विधिवत चल रहा है और समस्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था विधिवत चल रही है।






Leave a comment