
कालपी(उरई )। सोमवार को जोल्हूपुर गांव स्थित शंकर जी के मैदान में कंबल वितरण तथा बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने शाॅल एवं माला पहनाकर बुजुर्गों तथा निराश्रित लोगों का सम्मान किया। शाॅल तथा कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे में रौनक देखी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहां कि केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार गांव-गांव में गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम चाहती है। तभी सरकार के विकास के कार्यक्रम सफल होंगे ।इसके लिए नौजवानों तथा ग्रामीणों को जागरूक होने की जरूरत है। नव वर्ष के प्रारंभ में गांव के नौजवानों के तत्वाधान में आयत समारोह में खचाखच भरे पंडाल में बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि बिना सरकार के सहयोग से गांव के नौजवानों के द्वारा जज्बे के साथ निजी खर्चे पर कंबल वितरण कराने का जो सामाजिक दायित्व निभाया गया है वह अनुकरणीय है। इस कार्यक्रम से नौजवानों को नसीहत लेनी चाहिये। विधायक ने कहा कि गांव के विकास के लिए ग्रामीणों तथा नौजवानों को जागरूक होने की जरूरत है्। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों में निर्माण एवं विकास कार्य हो रहे हो। उस गांव के नौजवान गुणवत्ता पूर्ण तरीके से अपनी निगरानी में काम कराएं। अगर मानक विहीन काम हो रहा है तो तत्काल रुकवाकर के संबंधित इंजीनियर तथा अधिकारी को कार्यस्थल पर बुलाकर काम करवाए। उन्होंने बताया कि कमीशनखोरी खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने खाद, गैस बीज आदि की सब्सिडी को किसानों के खाते में सीधे पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उज्जवला योजना, किसान दुर्घटना बीमा , स्वास्थ्य बीमा, आदि योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया। कार्यक्रम में विजय सिंह, शिवपाल सिंह, संतोष चतुर्वेदी, सुभाष सिंह, जयराम कुशवाहा, किशोरी लाल, पप्पू सेंगर, विवेक सिंह, पप्पू प्रधान, रामबाबू सविता विजय ठाकुर ,रविंद्र सिंह, छोटे लाल वर्मा प्रधान ,गुलाब अहिरवार, बदन सिंह आदि ने उपस्थित होकर फूल-मालाओं तथा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण सक्सेना के द्वारा किया गया। दिलचस्प बात यह रही कि गलन भरी सर्दी में शाॅल एवं कंबल ओढ़ कर बुजुर्गो तथा निराश्रित लोगों ने विधायक तथा आयोजकों को धन्यवाद दिया।






Leave a comment