कालपी(उरई )। जिला प्रशासन की लापरवाही तथा लचर कार्यप्र णाली के चलते फसले नष्ट होने की कगार पर पहुंचने से किसान अत्यन्त ही चिंतित होकर अपने भाग्य को कोस रहा है।

प्रदेश सरकार के सिड्यूल के अनुसार कालपी तहसील अंतर्गत कदौरा व महेबा क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति न किए जाने से क्षेत्र में स्थापित सरकारी व गैर सरकारी नलकूप बंद रहने से पानी के लिए अभाव मेें किसानों की लहलहाती फसलें नष्ट होने की स्थिति में पहुंचने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे स्पष्ट झलकने लगी है। क्षेत्र में अल्प वर्षा होने के कारण किसानों ने भारी मेहनत और लागत लगाकर रबी की फसले तैयार की है लेकिन जिले से लेकर कालपी तहसील प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण विद्युत केन्द्रों एवं उपकेन्द्रों को संचालित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपेक्षा पूर्ण नीतियों के कारण बीस घंटे की जगह किसानों को जमकर दस घंटे भी विद्युत की आपूर्ति न होने के कारण किसानों की फसलों को पानी नही मिल पा रहा है। विद्युत की आंख मिचोली से जहां किसानों के खेतों में पानी नही पहुंच पा रहा है वहीं आये दिन नलकूप तकनीकी तथा विद्युत दोष से खराब होकर किसानों के हलक में अटक रहे है। किसानों का कहना है कि यदि विद्युत आपूर्ति का यही हाल रहा तो अधिकांश किसान बर्बाद होकर क्षेत्र से पलायन करने को विवश हो जायेगा।

 

Leave a comment