उरई। बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास पर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि लालाराम बुंदेलखंड कानपुर जोन प्रभारी एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने की।

बैठक में सभी को नये वर्ष की शुमकामनाये दी और आने वाली पंद्रह जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन मायावती के 62 वें जन्मदिवस को जिला मुख्यालय उरई में ईसा बेंकतेस विवाह घर जेल रोड उरई में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम हर वर्ष की भांति जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में मंडल जोन प्रभारी डा. ब्रजेश जाटव, पूर्वमंत्री अकबर अली, जगजीवनराम  पालिका प्रतिनिधि कालपी, हीरालाल चैधरी, जिला जोन प्रभारी रामदुलारे कुशवाहा, मूलशरण कुशवाहा, अल्ताफ खान जिला उपाध्यक्ष, उदयवीर सिंह दोहरे, जिला महासचिव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह राजावत, ब्रजमोहन कुशवाहा, धीरज पहारिया, जितेन्द्र गौतम, मनीष आनंद, चरन सिंह, संतराम सेठ, रामदास कुशवाहा, राजकुमार जाटव, अनिल चैधरी, हसन खान, राधाचरण रायक्वार, सुरेश श्रीवास, रामहेत प्रधान दमरास, परशुराम प्रधान, हासिम खान, राहुल जखा, अन्नू राइन, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment