
उरई)। मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की घोषणा तथा सरकार के संकल्प के अनुसार उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान सरकार के मध्य संपन्न परिवहन समझौते के आधार पर नव वर्ष से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उरई डिपो का राजस्थान राज्य के मार्गो पर आम जनमानस जिसमें हिन्दू मुस्लिम सभी वर्ग के लोग सुगमता से तीर्थ यात्रा कर सकेगे। सेवाओं का शुभारंभ जिसमें जिन मार्गो पर सेवाएं संचालित होगी उनका प्रस्थान उरई विधान सभा के विभिन्न स्थानों से होकर माधौगढ विधान सभा क्षेत्र ग्रामीण अंचलों से निकलकर राजस्थान में केलादेवी, बालाजी, अजमेर शरीफ तथा पुष्कर जैसे तीर्थ स्थानों तक श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा कराएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक मूलचंद निरंजन एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के द्वारा पूजन अर्चन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कोटरा से प्रारंभ होकर एट, उरई, जालौन, गोहन, ऊमरी, रामपुरा, जगम्मनपुर चकरनगर, ऊदी, बाह, आगरा, भरतपुर, बालाजी, तक प्रतिदिन एक दिन सेवा एवं एक रात सेवा के रूप में कुल दो सेवाएं संचालित होगी। उरई से प्रारंभ होकर जालौन, बंगरा, माधौगढ, रामपुरा, जगम्मनपुर, चकरनगर, उदी, बाह, आगरा, भरतपुर, केला देवी, तक प्रतिदिन एक दिन सेवा तथा एक रात सेवा के रूप में दो सेवाएं संचालित होगी। उरई से प्रारंभ होकर जालौन, गोहन, ऊमरी, रामपुरा, जगम्मनपुर, चकरनगर, उदी, बाह, आगरा, भरतपुर, बालाजी, जयपुर, तक प्रतिदिन एक दिन सेवा के रूप में संचालित होगी। उरई से प्रारंभ होकर जालौन, कुठौंद, औरैया, इटावा, आगरा, भरतपुर, बालाजी, जयपुर, अमेरशरीफ, पुष्कर, तक प्रतिदिन एक रात्रि सेवा के रूप में संचालित होगी। उद्घाटन सभा में रोडवेज के सेवा प्रबंधक अमरनाथ मेहता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी जयसिंह सचान, रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष रियाजुल हक, आबिद उल्ला, महेन्द्र सिंह निरंजन, अखिलेश निरंजन, अंकित पटेल, ठाकुरदास, उदय गोयल, भूपेश कुमार, रामबाबू,भागचंद्र वर्मा, विमलेश कुमार, मानसिंह, संजय सचान, मुजमील, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment