जालौन-उरई । नगर के मुहल्ला नारोभाष्कर में हार-जीत की बाजी लगाते हुए चोकी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास 3440 रुपए बरामद किये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार की रात को नगर के मुहल्ला नारोभाष्कर में जुआ का खेल चल रहा था। चैकी प्रभारी वृजकुमार यादव की टीम ने छापा मारकर हार जीत की बाजी लगाते हुए वसीम पुत्र समीम निवासी हिर्देशाह अतीक पुत्र लतीफ निवासी मुरलीमनोहर जीतू पुत्र शिवराम हिमांशु पुत्र अरविन्द रविंद्र कुमार पुत्र कमलेश अजय कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुमार निवासीगण नारोभाष्कर कस्बा जालौन को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से जामा तलाशी में 640 रुपया तथा 2800 रुपए फड़ तलाशी में बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा सभी आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।वहीं कुसमरा में भी जुआ के फड़ पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर जुआडियों को गिरफ्तार किया था किन्तु इन्हें बगैर मुकदमा दर्ज किये छोड़ दिया गया है।






Leave a comment