कदौरा(उरई )। कदौरा क्षेत्र अन्ना पशुओं की समस्या से त्रस्त किसानों द्वारा बीते दिन चक्का जाम किया गया था जबकि पूर्व से क्षेत्र में गौशाला निर्माण की चर्चा की जा रही थी। आज उक्त चारागाह स्थल में गौशाला का निर्माण आरम्भ कर दिया गया जिससे किसानांे को राहत मिल सके अब देखना है कि किसानांे की समस्या को कब तक निजात मिल सकेगी।

ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र में विगत पांच वर्षो से अन्ना मवेशियों का मुद्दा हर वर्ष फसलांे के समय लाइलाज बीमारी की तरह उभरकर सामने आता है पिछले दिनों अभी कुछ क्षेत्रीय किसानो में सपा नेता हाजी अजहरवेग के नेतृत्व में हाइवे जाम कर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। जिन्हें आश्वाशन पुलिस प्रशाशन द्वारा सूचना जिलाधिकारी तक भेजने के लिए कहा गया था वही उक्त मामले किसानो के कहने पर पूर्व से ही भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के प्रयास पर क्षेत्र में 10 बीघे चारागाह की जमीन कदौरा बबीना के बीच हाइवे पर गौशाला का निर्माण आज से आरम्भ कर दिया गया। उक्त मामले में भाजपा विधायक द्वारा आज प्रेस वार्ता में बताया कि उक्त कदौरा क्षेत्र में काफी समय पूर्व से किसानो की समस्या अन्ना पशु को लेकर गौरतलब किया गया था जिसमे विधायक निधि से राशि देकर उक्त निर्माण कार्य शीघ्र किया जायेगा आज से सम्बंधित ठेकेदार से कार्य आरम्भ करवा दिया गया है जिसका निर्माण शीघ्रता से पूर्ण करवाया जायेगा और उक्त 10 बीघे जमीन पर निर्माण से काफी हद तक किसानो को समस्या से निजात मिलेगा अब देखना है कि क्षेत्र की फसल कटने से पूर्व क्या गौशाला का निर्माण सम्पूर्ण हो सकेगा।

Leave a comment