जालौन-उरई । पिछली वर्ष को अलविदा तथा नये वर्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर में जगह-जगह आयोजन किये गये हैं। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नये वर्ष का स्वागत कर हैप्पी न्यू ईयर बोला।
वर्ष 2017 का युवाओं ने गर्म जोशी के साथ अलविदा किया गया तथा नये वर्ष 2018 का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नये वर्ष के आगमन के मौके पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गये। उत्साही युवाओं ने सड़कों पर स्लोगन लिख कर स्वागत किया गया। नये वर्ष हैप्पी न्यू ईयर बोलने के साथ युवाओं ने गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दीं। भेंट न होने पर लोगों ने मोबाइल फोन से दूर दराज बैठे लोगों को शुभकामनाएं दी। नये वर्ष के स्वागत में पूरे दिन नगर में जगह-जगह कार्यक्रम चलते रहे। लोग एक दूसरे के घर जाकर नये वर्ष की शुभकामनाएं दी मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। युवकों ने युवतियों को गुलाब का फूल देकर तथा उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। नया वर्ष को त्योहार के रूप में मनाया गया। तमाम लोगों ने पूजा हवन करके नये साल का स्वागत किया।






Leave a comment