जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा में पिछले माह हुई अष्टधातु की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस फरार तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

अमखेड़ा में राम दरबार के मन्दिर से अष्टधातु की भगवान श्रीराम माता जानकी तथा लक्ष्मण की मूर्ति चोरी हो गई थी। घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने 26 दिसंबर को किया था। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तथा तीन आरोपी फरार थे । पुलिस फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक आरोपी राम शरण पुत्र बृजलाल निवासी क्योलारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

Leave a comment